ठक्कर बप्पा आश्रम में महक शिशु महोत्सव का आयोजन
ठक्कर बप्पा सेवा सदन, बेलपहाड़ में जिला स्तरीय महक शिशु महोत्सव का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:41 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : ठक्कर बप्पा सेवा सदन, बेलपहाड़ में जिला स्तरीय महक शिशु महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नगरपाल परशुराम साहू एवं उपनगरपाल अनुपमा भइंसा ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता शिशुओं को पुरस्कृत किया। विजेता शिशुओं को नौ नवंबर को संबलपुर में होनेवाले आंचलिक महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। बेलपहाड़ डिग्री कॉलेज के नीरद प्रधान एवं अशोक कंधेर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला शिशु सुरक्षा अधिकारी सुनंद महाराणा, चूड़ामणि पंडा प्रमुख उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें