लखनपुर लोक महोत्सव के लिए शुभ स्तंभ स्थापित
लखनपुर महोत्सव की प्रस्तुति बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बुधवार को समलेश्वरी मैदान में महोत्सव के लिए शुभस्तंभ की स्थापना की गई।
संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर महोत्सव की प्रस्तुति बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बुधवार को समलेश्वरी मैदान में लोक महोत्सव 'तीहार' के लिए शुभस्तंभ की स्थापना की गई। यजमान महेंद्र प्रधान एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीति प्रधान की उपस्थिति में पंडित जयनारायण मिश्रा ने पूजा-अर्चना की। आठ फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले लोक महोत्सव को लेकर जुबेरलाल हाथी की अध्यक्षता में हुई प्रस्तुति बैठक में पितांबर मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, किशोर प्रधान, प्रफुल्ल सा, गणेश प्रधान, करुणाकर बारिक, इंद्रमणि प्रधान, सुनारी सरपंच अक्षय साहू, भंवरखोल सरपंच अश्विनी प्रधान, देवकी प्रधान, प्रसन्न प्रधान, ¨पटू प्रधान आदि की उपस्थिति में महोत्सव में महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती पालन करने, सफाई कार्यक्रम के साथ ही ा आयोजन करने के अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, प्रकृति बंधु आदि कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। पीतांबर मिश्रा ने बताया कि पाला संकीर्तन, कृष्ण गुरु, अकबर क्या जी को भी लोक महोत्सव में शामिल किया जाएगा।