किशोर पटेल बने इंटक के राष्ट्रीय सचिव
संसू, ब्रजराजनगर : महानदी कोल फील्डस लिमिटेड (एमसीएल) के मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन ओडिशा कोलियरीज
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:47 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : महानदी कोल फील्डस लिमिटेड (एमसीएल) के मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन ओडिशा कोलियरीज मजदूर संघ के अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष किशोर चंद्र पटेल को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व इंटक अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी द्वारा की गई इस नियुक्ति की सूचना पहुंचने पर इलाके के श्रमिकों में हर्ष का माहौल है। इंटक के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव किशोर पटेल ने श्रमिकों की सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का भरोसा देते हुए सभी से सहयोग की कामना की है। ओसीएमएस के उपाध्यक्ष आलोक पंडा, पानूचरण सेट्ठी, बृजेश शर्मा, ओपी सिंह आदि ने पटेल का भव्य स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें