Move to Jagran APP

अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता पर किरारमा का कब्जा

राजपुर कांटापाली के गणपति क्लब द्वारा आयोजित अंडर-19 एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता रविवार शाम को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। किरारमा एवं धउराअड़ा के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:30 AM (IST)
अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता पर किरारमा का कब्जा

संसू, ब्रजराजनगर : राजपुर कांटापाली के गणपति क्लब द्वारा आयोजित अंडर-19 एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता रविवार शाम को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। किरारमा एवं धउराअड़ा के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद टाई ब्रेकर की सहायता ली गई। जिसमें किरारमा ने 4-3 के अंतर से प्रतियोगिता जीत ली। संजय साहू, टारजन विस्वाल, अरुण मिर्धा, सुधांशू प्रधान, किशोर माझी, अमिय रंजन षंड तथा अरुण प्रधान ने रेफरी का दायित्व निभाया। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए राजपुर समिति सदस्य गणेशराम बाग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रसन्न प्रधान, डॉक्टर किसान, सरोज बारीक, नरेश प्रधान तथा मकरध्वज प्रधान ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। आयोजक क्लब के अध्यक्ष ईश्वर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अशोक बेहेरा ने किया। भाजपा का नुंआखाई भेंटघाट संपन्न : भाजपा महिला मोर्चा के बेलपहाड़ मंडल द्वारा रविवार शाम को नुंआखाई भेंटघाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल बेलपहाड़ की अध्यक्ष आरती राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ब्रजराजनगर की पूर्व विधायक राधारानी पंडा ने पश्चिम ओडिशा के इस महापर्व को मनाने के कारणों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि रघुनंदन पंडा, झारसुगुड़ा जिले के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सेनापति, दल के बेलपहाड़ अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव रमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मंझरी पृष्टि, स्निग्धा बोहिदार, टिकिना धल, जयंती बगर्ति, मोनालिसा मोदक, स्निग्धा पॉल आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विचार व्यक्त किए। दल के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह तथा तपनकांत जेना आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.