दिवंगत बीजद नेता प्रभात के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री
राज्य के स्वास्थ मंत्री नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा ब्लॉक बीजू जनता दल के दिवंगत अध्यक्ष प्रभात पटेल के घर जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : राज्य के स्वास्थ मंत्री नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा ब्लॉक बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष दिवंगत प्रभात पटेल के दुर्लगा स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रभात पटेल का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। मंत्री दास ने पटेल के माता पिता और उनके दोनों बच्चों का सांत्वना दी। कहा कि इस दुख की घडी मे वे उनके साथ है। उन्होंने दोनो बच्चो के भविष्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस मौके पर रोबिन पांडे, त्रिनाथ ग्वाल प्रमुख मौजूद थे। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय नर्सिग होम मे इलाजरत पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता किशनलाल सुल्तानिया से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान संदीप अवस्थी, तापस राय चौधरी आदि मौजूद थे।