Move to Jagran APP

ब्रजराजनगर गुरुद्वारा में मना बैसाखी पर्व

श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के तत्वावधान में रविवार को बैशाखी उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:34 AM (IST)
ब्रजराजनगर गुरुद्वारा में मना बैसाखी पर्व
ब्रजराजनगर गुरुद्वारा में मना बैसाखी पर्व

संसू, ब्रजराजनगर: श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के तत्वावधान में रविवार को बैशाखी उत्सव मनाने के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गयी। सुबह श्री सहज पाठ साहेब जी की समाप्ति के बाद हजुरी जत्था भाई हरजीत सिंह मनीष सिंह ने गुरुवाणी का गायन किया। श्री सुखमणि साहेब जी के पाठ के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। समाज की महिलाओं के अलावा हजुरी जत्थे ने संगत को निहाल किया। कमेटी के महासचिव निर्मल सिंह चावला ने पिछले वर्ष का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। नई कमेटी में अजीत सिंह चहल अध्यक्ष, निर्मल सिंह चावला महासचिव तथा धरम सिंह रतन कोषाध्यक्ष, गुरुदयाल सिंह चहल एवं हरीश वाधवा उपाध्यक्ष, सुखवंत सिंह सहसचिव, नरेंद्र वाधवा, कलविदर सिंह एवं बलजीत सिंह स्टोरकीपर, सेवा सिंह सह कोषाध्यक्ष, हरविदर सिंह चावला, अशोक सलूजा, गांधी रव्लानी, मंजीत सिंह वाधवा, आजाद सिंह घई, सुमेश सरना, राजा सलूजा, हरप्रीत सिंह रंधावा, गुरुदेव सिंह बाबा, प्रहलाद लांबा, इन्द्रपाल सिंह घई, अमन वाधवा तथा सुखपाल सिंह चहल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.