गुरु ही कराता भगवान की पहचान : स्वामी केशवानंद
नगर के बस स्टैंड स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित मानव धर्म सत्संग आश्
संसू, ब्रजराजनगर : नगर के बस स्टैंड स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित मानव धर्म सत्संग आश्रम में शुक्रवार को गुरु पूíणमा उत्सव मनाया गया। आश्रम के संचालक चंद्र केशवानंदजी की अध्यक्षता में आयोजित इस अनुष्ठान में नगर समेत आसपास के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सदगुरु देव सत्पालजी महाराज एवं राज राजेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुए इस अनुष्ठान में स्वामी चंद्र केशवानंद जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु को महत्व भगवान से भी अधिक है क्योंकि, भगवान को भगवान के रूप में गुरु ही परिचित कराता है। उपन चरण साहू, अमर गोयल आदि ने भी गुरु की महत्ता से लोगों को अवगत कराया। सेवा समिति के जिला प्रभारी शिव सेवक शुक्ला के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में हजारीलाल रोहिदास, लबो कुमार, संतचरण, छबिलाल, भगवान रोहिदास, राजेंद्र ¨सह, गिरी रोहिदास, डॉ. गिरी मधुसूदन रोहिदास, सुशीला ¨सह, रुक्मिणी रोहिदास, उमरा की शुक्ला, सेवती रोहिदास प्रमुख उपस्थित रहे।