Move to Jagran APP

ओपीएम बालिका स्कूल की गाइड छात्राओं को मिला प्रथम पुरस्कार

नगर के ओपीएम सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की नंदिनी गाइड कंपनी ने सुपर स्टार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अख्तियार किया है। गाइड की जिला संगठन कमिश्नर प्रतिभा महापात्र के नेतृत्व में भारत स्काउट गाइड ओडिशा शाखा द्वारा क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया प्रकल्प के तहत प्रथम स्थान अख्तियार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ओडिशा बीएसजी के मुख्य आयुक्त काली प्रसाद मिश्र से मानपत्र तथा नगद पुरस्कार प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 08:00 AM (IST)
ओपीएम बालिका स्कूल की गाइड छात्राओं को मिला प्रथम पुरस्कार
ओपीएम बालिका स्कूल की गाइड छात्राओं को मिला प्रथम पुरस्कार

संसू, ब्रजराजनगर : नगर के ओपीएम सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की नंदिनी गाइड कंपनी ने सुपर स्टार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अख्तियार किया है। गाइड की जिला संगठन कमिश्नर प्रतिभा महापात्र के नेतृत्व में भारत स्काउट गाइड ओडिशा शाखा द्वारा क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया प्रकल्प के तहत प्रथम स्थान अख्तियार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ओडिशा बीएसजी के मुख्य आयुक्त काली प्रसाद मिश्र से मानपत्र तथा नगद पुरस्कार प्राप्त किया। पिछले एक माह से गाइड छात्राएं इस प्रकल्प पर काम कर रही थीं और नगरपालिका क्षेत्र के सभी चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं, मंदिर की प्रतिमाएं तथा ईब नदी के किनारों की सफाई भी की थीं। इससे पूर्व भी इस विद्यालय की गाइड छात्राएं समाज सेवा के कई कार्य कर पुरस्कृत हो चुकी हैं। बेलपहाड़ के गोमाडेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर में गीता यज्ञ संपन्न : बेलपहाड़ के गोमाडेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को आध्यात्मिक वातावरण में गीता यज्ञ संपन्न हुआ। लक्ष्मण महंती ने सपत्नीक करता का दायित्व निभाया। पंडित सुरेश चंद्र रथ, ब्रजसुंदर सत्पथी व गंगाधर पंडा ने विधि-विधान से हवन तथा यज्ञ कार्य संपन्न कराया। अशोक दास ने गीता पाठ का नेतृत्व किया। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंहदेव, एसके महापात्र, वासुदेव नंद, सच्चिदानंद पंडा, हाडिबंधु नाहक, रघुनाथ नायक, पूर्ण चंद्र त्रिपाठी, अशोक दास, हिमांशु शेखर पंडा, अशोक साहू, नारायण नंद, पूर्णचंद्र दास, शिवप्रसाद पंडा इत्यादि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेलपहाड़ के जहाजपाड़ा में मिशन प्लांटेशन ने की सफाई : बेलपहाड़ की समाजसेवी संस्था मिशन प्लांटेशन के अध्यक्ष हामिद महापात्र के नेतृत्व में रविवार को जहाजपाड़ा इलाके में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलिग यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव महंती ने सचिव रमणी माझी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मिशन प्लांटेशन के सुनंत पंडा, रेखा राय, स्मृति प्रधान, किशोर पंडा, अशोक राउत राय समेत अन्य सदस्यों ने पूरे इलाके की साफ-सफाई की। ज्ञात हो कि संस्था के सदस्य प्रत्येक रविवार या विशेष दिनों में निर्धारित स्थान पर पहुंच कर साफ-सफाई करते हैं, ताकि स्वास्थ्य तथा पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सके। आगामी सप्ताह में नगर के सभी खेल मैदानों तथा पिकनिक स्थलों की सफाई करने की योजना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.