गाजे-बाजे के साथ हुई गजानन की विदाई
शहर में विगत 13 सितंबर से शुरू गणेश पूजा का समापन हो गया है। रविवा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:25 PM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : शहर में विगत 13 सितंबर से शुरू गणेश पूजा का समापन हो गया है। रविवार को पूजा कमेटी, क्लबों की ओर से भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। सबसे पुरानी गणेश पूजा श्री हिंदी बाल मंडल कमेटी की शोभायात्रा सबसे आगे रही। इसके बाद राजा गणेश पूजा कमेटी, श्री सत्यसाईं गणेश पूजा समिति, यूनिटी क्लब, मंगल बाजार व गणेश पूजा समिति की प्रतिमाएं शामिल रहीं। इस शोभायात्रा में बैंड बाजा, घंटा पार्टी, ढोल तासे, डीजे के अलावा बिलासपुर से आमंत्रित खुशबू धमाल पार्टी की धुन पर समिति सदस्य नाचते गाते और गणपति बप्पा मोरया.. के जयकारे लगाते हुए शहर का भ्रमण कर गजानन की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें