किसानों ने एनएच 53 में किया बेमियादी चक्का जाम
कुचिडा अनुमंडल किसान संगठन के अध्यक्ष सह किसान नेता कुशध्वज चौधरी की अगुवाई में मुंबई हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 53 को कदलीमुंडा के पास गुरुवार को सुबह 11.45 से अवरोध कर दिया गया है।
संवाद सूत्र, बामड़ा : कुचिडा अनुमंडल किसान संगठन के अध्यक्ष सह किसान नेता कुशध्वज चौधरी की अगुवाई में मुंबई हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 53 को कदलीमुंडा के पास गुरुवार को सुबह 11.45 से अवरोध कर दिया गया है। इसके पहले जमनकिरा ब्लॉक के सभी लैंपस, को-ऑपरेटिव बैंक, प्रखंड और तहसील कार्यालय, कृषि कार्यालय में किसानों ने ताला जड़ दिया था। कुचिडा और बामड़ा प्रखंड के किसानों ने अपने-अपने प्रखंड में ताला जड़ चुके हैं। कुचिडा अनुमंडल के किसान फसल बीमा भुगतान के लिए बीते एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। प्रशासन किसानों की उचित मांगों के प्रति उदासीनता से किसान आक्रोशित एवं दुखी है। किसान कुचिडा अनुमंडल में सिचाई की व्यवस्था, धानमंडी में अव्यवस्था, टोकन न मिलने और किसानों की पंजीकरण में त्रुटि के चलते किसान अपनी मेहनत की उपज नही बेच पाने से आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है। किसान नेता कुशध्वज चौधरी ने कहा है मांग पूरी होने तक ये आंदोलन चलेगा। सासन और प्रशासन किसानों को मारने की नीति अपना रही है। अनुमंडल में सभी किसान बरसात के पानी पर निर्भर रहते है। अनुमंडल की मुख्य आजीविका खेती है। सभी किसान बैंक से कर्जा लेकर खेती करते है। चक्काजाम के चलते सैकड़ों ट्रक फंसे हुए है। प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।