भाजपा ने घेरा लखनपुर ब्लॉक कार्यालय
भाजपा जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राधारानी पंडा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शुक्रवार को लखनपुर ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 09:57 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : भाजपा जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राधारानी पंडा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शुक्रवार को राज्य सरकार के घोटालों एवं कमीशनखोरी के खिलाफ लखनपुर ब्लॉक कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य दसारी मुरली कृष्णन समेत दल के जिला महासचिव अनिल नायक, रघुनंदन पंडा, सुनील पंडा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सुदाम प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, लखनपुर मंडल अध्यख मलय आचार्य, नवीन बिस्वाल, विश्वनाथ भोई, बेलपहाड़ मंडल अध्यक्ष तपनकांत जेना आदि शामिल रहकर राज्य सरकार के कारनामों पर जमकर बरसे। अंत में संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें