हड़ातुपा में हाथियों ने 4 घर तोड़े, एक घायल
इस दौरान हाथियों ने गांव के इंद्रमणि माझी, बिरजू माझी, बनमाली नायक, निराकर नायक के घरों का क्षतिग्रस्त कर अंदर रखे चावल, धान खा गए।
By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 08 Sep 2017 12:46 PM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 12:46 PM (IST)
झारसुगुड़ा, जागरण संवाददाता। जिले के भीमजोर पंचायत के हड़ातुपा गांव में मंगलवार की रात गजराजों ने जमकर उत्पात मचाया।
इस दौरान हाथियों ने गांव के इंद्रमणि माझी, बिरजू माझी, बनमाली नायक, निराकर नायक के घरों का क्षतिग्रस्त कर अंदर रखे चावल, धान खा गए। इस दौरान गांव के बिरजू माझी का सात वर्षीय पुत्र चुमन पर घर की दीवार गिर जाने से वह घायल हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बागडीही वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से हाथियों को खदेड़ा। प्रभावित ग्रामीणों ने क्षतिपूर्ति की मांग प्रशासन से की है।
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट, छुरेबाजी, 10 घायल
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें