कोलाबिरा में दंतैल हाथी ने दर्जन भर घर तोड़े
गांव के खगेश्वर पटेल के घर को भी नुकसान पहुंचाया। छह महीने पहले भी हाथियों ने उसके घर को नुकसान पहुंचाया था।
ब्रजराजनगर, जागरण संवाददाता। झारसुगुड़ा जिले के कोलाबिरा ब्लॉक में दंतैल हाथी का उत्पात जारी है। मंगलवार की रात को हाथी ने एक दर्जन से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त करते हुए खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने सोमवार की रात को पवित्र बंछोर के घर को तोड़ा था और अनाज खा गए थे। दीवार गिरने से घर के अंदर रखा सामान भी नष्ट हुआ।
गांव के खगेश्वर पटेल के घर को भी नुकसान पहुंचाया। छह महीने पहले भी हाथियों ने उसके घर को नुकसान पहुंचाया था। हाथियों ने साधू चरण प्रधान के आम के बगीचे को भी रौंद डाला। टिकरा गांव में भगवत मंडप की दीवार एवं एसबेस्टस की छत को तोड़ा। वहीं तुलसी चौरा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को वहां से खदेड़ा। हाथी रघ़ुनाथपाली पंचायत के मुंडा टिकरा गांव पहुंचे। यहां भी घरों को नुकसान पहुंचाने की खबर है। कोलाबिरा के रेंजर नकुल किसान ने छह घरों को तोड़े जाने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: सोरंडा घटना पर भाजपा मुख्यमंत्री पर हमला