पहले दिन सात दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
शहर में दुर्गाेत्सव के समापन के बाद विभिन्न पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन करने का दौर बुधवार की शाम से शुरू हुआ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 09:20 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा: शहर में दुर्गाेत्सव के समापन के बाद विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन करने का दौर बुधवार की शाम से शुरू हुआ। पहले दिन सात प्रतिमाओं का विसर्जन कांटापाली तालाब में बने अस्थायी घाट में किया गया। शहर के सिंह वाहिनी सांस्कृतिक संघ, बीटीएम, रेलवे कॉलोनी, कनक दुर्गा, सरबहाल, काली मंदिर, रेलवे इंस्टीट्यूट आदि पूजा पंडालों की प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। विगत कुछ वर्षो से नदी में प्रतिमा विसर्जन पर प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के कारण कांटापाली तालाब में निर्मित अस्थायी घाट पर प्रतिमाओं को विसर्जन किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें