कंटेनमेंट जोन वासियों की समस्या दूर करने की मांग
संसू झारसुगुड़ा कोरोना संक्रमित की पहचान होने के बाद शहर के पुराना बस्ती के कंसार
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:22 AM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : कोरोना संक्रमित की पहचान होने के बाद शहर के पुराना बस्ती के कंसारीपारा व बालिका स्कूल अंचल इलाके को पहली अगस्त से कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद आवागमन पर रोक लगाया है। इससे यहां के लोगों की रोजमर्रे की समस्या बढ़ गयी है। बता दें, इस इलाके में करीब 500 से अधिक परिवार रहते है। इनमें से अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर हैं और मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते है। कंटेनमेंट जोन होने के बाद अब तक लोग घर से बाहर नही निकल पा रहे है। जिससे उनको खाने की कमी का सामना करना पड़ने का आरोप अंचलवासियों ने लगाया है। इन लोगों ने खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें