टांगरपाली में तालाब से मछुवारे का शव बरामद
लखनपुर थाना अंतर्गत टांगरपाली गांव के समीप तालाब से पुलिस ने एक मछुवारे का शव बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:46 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर थाना अंतर्गत टांगरपाली गांव के समीप तालाब से पुलिस ने एक मछुवारे का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बेंकमुरा गांव निवासी 50 वर्षीय बुद्वदेव जोगिया के रूप में हुई है। तालाब के समीप से जाल, कुल्हाड़ी व साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। बुद्धदेव बुधवार को सुबह घर से निकला एवं वापस न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई एवं अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। तालाब में पानी की गहराई मात्र एक मीटर थी, इससे मछुवारे की मौत हो जाना, आश्चर्य माना जा रहा है। बताया जाता है कि तालाब के कीचड़ में मछुवारा फंस गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें