ब्रजराजनगर में रही डांडिया की धूम
स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप नगरपालिका के कल्याण मंडप परिसर में शनिवार को डांडिया महोत्सव आयोजित रहा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 05:13 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप नगरपालिका के कल्याण मंडप परिसर में शनिवार को डांडिया उत्सव मनाया गया। इसमें विभिन्न इलाकों की 100 से अधिक महिलाओं ने डांडिया खेल लोगों को दिल जीत लिया। सुमन अग्रवाल, अनिता जैन, राधा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, रेणु खेमका, रश्मि गोयल एवं उमा अग्रवाल के सहयोग से इस महोत्सव को लेकर महिलाओं के लिए आठ दिनों तक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी, इसका प्रतिफल डांडिया महोत्सव में दिखा। महिलाओं का डांडिया खेल काफी रोचक रहा एवं सभी ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। सभी महिलाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें