झारसुगुड़ा में कांग्रेस का किसान बचाओ पदयात्रा शुरू
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री जयंती के मौके
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री जयंती के मौके पर किसान बचाओ पद यात्रा निकाली। कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार नायक के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने झारसुगुड़ा शहर स्थित मूंगा पाड़ा के स्वतंत्रता सेनानी बिहारी राम तांती के घर के समीप सभा किया। बता दें, बिहारी राम तांती के घर महात्मा गांधी दो बार आये थे।
इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा पुष्प माल्यार्पण किया गया। बेहेरामाल किसान चौक स्थित शास्त्रीजी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर किसान बचाओ का नारा के साथ जिला कार्यालय तक पदयात्रा की। गौरतलब है कि संशोधित कृषि बिल 2020 के विरोध में कांग्रेस विरोध कर ही है। विरोध के समर्थ में गांधी जयंती से एक सप्ताह तक जिले के विभिन्न पंचायत में किसान बचाओ का नारा के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी।