कैलिफोर्निया की आबो-हवा में पलेगी विजयलक्ष्मी
मनुष्य का भाग्य कब किस करवट बदलेगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। ऐसा ही
संसू, ब्रजराजनगर : मनुष्य का भाग्य कब किस करवट बदलेगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया ब्रजराजनगर में देखने को मिला। जब किसी निर्दयी मां द्वारा सड़क किनारे फेंकी गई बच्ची को सात समंदर दूर रहनेवाले भारतवंशी एक दपंती माता-पिता के रूप में प्राप्त हुए हैं।
असहाय शिशुओं का पालन पोषण करनेवाली डेनियल समूह की सा संस्था में पल रही करीब छह महीने की बच्ची विजयलक्ष्मी को अमेरिका के कैलिफोर्निया के फोलरम शहर में रहने वाले भारतीय दंपती ने अपनी बेटी के रूप में ग्रहण करने का निर्णय लिया है। पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रामगोपाल सत्यमूíत एवं उनकी इंजीनियर पत्नी ऐश्वर्या रवि नि:संतान है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय संस्था के माध्यम से भारत में एक बच्ची को गोद लेने के लिए आवेदन किया था। इस कड़ी में यह दंपती ब्रजराजनगर पहुंचा और सा नामक संस्था में पल रही विजयलक्ष्मी दोनों को पंसद आ गई। सा के निदेशक डॉ. विजय पटनायक एवं प्रबंधक रंजीता तांडी से उक्त बच्ची को ग्रहण कर मुंबई के लिए रवाना हो गया। दंपती ने बताया कि मुंबई में गोद लेने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत वे कैलिफोर्निया के लिए रवाना हो जाएंगे।