Move to Jagran APP

बस बातें कर रहे स्वास्थ्य मंत्री, राज्य में चिकित्सा सेवा बदहाल : अरुण सिंह

राज्य में स्वास्थ सेवा पुरी तरह से चरमरा गई है। राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवा केवल घोषणा तक ही सिमित रह गयी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 10:07 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:44 AM (IST)
बस बातें कर रहे स्वास्थ्य मंत्री, राज्य में चिकित्सा सेवा बदहाल : अरुण सिंह
बस बातें कर रहे स्वास्थ्य मंत्री, राज्य में चिकित्सा सेवा बदहाल : अरुण सिंह

संसू, झारसुगुडा़ : राज्य में स्वास्थ सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। अस्पतालों में डॉक्टरों के अभाव को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने से राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवा केवल घोषणा तक ही सीमित रह गई है और लोगों समुचित चिकित्सा के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। यह बात शहर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सह ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह ने कही।

loksabha election banner

स्थानीय एक होटल में मीडिया से रूबरू सिंह ने कहा कि झारसुगुडा़ राज्य के स्वास्थ मंत्री नवकिशोर दास का गृहक्षेत्र होने के बावजूद यहां पर भी चिकित्सा सेवा नाम की कोई चीज ही नही है। कहने को तो यहां सात मंजिला जिला चिकित्सालय बना कर इसका लोकापर्ण भी कर दिया गया है। लेकिन यहां दूर दराज से आए गरीब लोगो को चिकित्सा सेवा नहीं मिल पा रही है। आए दिन डाक्टरों व स्टॉफ की लापरवाही के कारण मरीजों को जान गंवानी पड़ रही है।

उन्होनें कहा कि हाल ही में एक मरीज की मौत डॉक्टरों की अनदेखी से हो गई थी। जब मरीज के परिजनों ने इसे लेकर हंगामा किया तो अपनी जान बचाने मृत व्यक्ति को ग्लूकोज व इंजेक्सन दिया गया था। यह हाल जब स्वास्थ मंत्री के गृह जिले का है तो इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा का क्या हाल होगा।

सिंह ने झारसुगुडा़ जिला में चरमरा चुकी स्वास्थ सेवा को पटरी पर लाने व लोगो को मौलिक सुविधा उपलब्ध करने में राज्य सरकार व स्वास्थ मंत्री की जमकर खिंचाई की। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को कम से कम अपने जिले की चिकित्सा सेवा को सुधारने के लिए सोचना चाहिए ना कि बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को गुमराह करना चाहिए।

इस मौके पर सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले भाजपा के सेवा सप्ताह के दौरान चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान सहित अन्य सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राधारानी पंडा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जैन, नेताजी पटनायक, नरेश नायक व मंगल साहू प्रमुख मौजूद थे।

मरीजों के बीच फल बांटकर सेवा सप्ताह किया शुभारंभ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन 17 सितंबर को है। इसे भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। 14 सितंबर से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह का पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्य अस्पताल में मरीजों के बीच फल व मिठाई बांट कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान सिंह समेत भाजपा नेताओं ने मरीजों से इलाज सही ढंग से हो रहा है या नही, समय पर दवा मिलती है कि नही तथा डॉक्टर व स्टाफ के कार्य व्यवहार की भी जानकारी ली। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राधारानी पंडा, मगर साहु, नेताजी पटनायक, नरेश नायक, भाजयुमो के बबलू सिंह, नीलांबर दंडसेना प्रमुख शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.