बेलपहाड़ नगरपाल परशुराम साहू का कार्यकाल समाप्त
बेलपहाड़ नगरपाल परशुराम साहू का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ नगरपाल परशुराम साहू का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा बेलपहाड़ वासियों को उन्हें पांच वर्षो तक सेवा प्रदान करने का अवसर देने के लिए आभार जताया। कहा कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अनेक विकासोन्मुखी कार्यो को पूरा किया। कुछेक कार्य अधूरे रह गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा ब्रजराजनगर विधायक किशोर महांती, पूर्व विधायक अनूप साय, पालिका के सभी पार्षद, जनसाधारण तथा मीडिया कर्मियों का भी सहयोग के लिए आभार जताया। बेलपहाड़ के विकास के लिए आगामी दिनों में भी प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील उन्होंने की। इस अवसर पर कार्यनिर्वाही अधिकारी लोकनाथ तिवारी, उपनगरपाल अनुपमा भैंसा समेत सभी पार्षद उपस्थित थे।