एनडीआरएफ ने बताए आपदा से बचाव के उपाय
लखनपुर ब्लॉक के सरकारी माध्यमिक अंग्रेजी विद्यालय कनकतोरा में गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल (एनडीआरएफ) द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संसू, ब्रजराजनगर : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल (एनडीआरएफ) की ओर से सरकारी माध्यमिक अंग्रेजी विद्यालय, कनकतोरा में गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निरीक्षक सुनील कुमार शांति, उपसहायक निरीक्षक पीके बेहरा, भोलानाथ सेठ, पीआर बारिक आदि ने लोगों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के उपाय बताए। प्राकृतिक आपदा के समय लोगों को किस तरह बचाया जाए, छोटी बड़ी दुर्घटना के शिकार लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार आदि पहुंचाने प्रदर्शनी के जरिये जागरूक किया। अधिक रक्तश्राव होने, करंट लगने, पानी में डूबने या आग में जल जाने, सांप काटने या आंखों में चोट लगने पर क्या करना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सरपंच उरी कल्याणी, प्रधानाध्यापक भुनेश्वर साहू, सहायक शिक्षक आनंद पंडा, हिमांशु बाग, त्रिलोचन प्रधान, ऋषिकेश साहू, हिमांशु बाग, त्रिलोचन प्रधान समेत शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्रा शामिल रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप