Move to Jagran APP

प्लस थ्री पाठ्यक्रम में अंधेरी को स्थान मिले

नगर के अंधेरी पहाड़ पर स्थित मां वन दुर्गा महोत्सव, भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:20 PM (IST)
प्लस थ्री पाठ्यक्रम में अंधेरी को स्थान मिले
प्लस थ्री पाठ्यक्रम में अंधेरी को स्थान मिले

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : नगर के अंधेरी पहाड़ पर स्थित मां वन दुर्गा महोत्सव, भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। इसके समेत यह महोत्सव वनों की सुरक्षा का संदेश भी देता है। जिससे इस अंधेरी पहाड़ की चर्चा शांति निकेतन से लेकर फिनलैंड, अमेरिका व देश-दुनिया के तमाम विश्वविद्यालयों में हो रही है। ऐसे में संबलपुर विश्वविद्यालय के प्लस थ्री पाठ्यक्रम में भी अंधेरी को शामिल करने की जरूरत है। यह बात संबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक बेहरा ने इस महोत्सव को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि जिलाधीश विभूतिभूषण पटनायक ने कहा कि अंधेरी की चर्चा अब देश के बाहर भी होने लगी है। वन संरक्षण तथा जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ सामूहिक सहभागिता के क्षेत्र में अंधेरी ने अपना अलग मुकाम बनाया है। सभा में पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. निरंजन बेहरा, एमसीएल ईब घाटी क्षेत्र के महाप्रबंधक मधुसूदन शर्मा, पद्मश्री हलधर किसान आदि गणमान्य ने भी जंगल सुरक्षा व पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में अंधेरी पहाड़ अंचलवासियों की सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.