झारसुगुड़ा से चेन्नई के बीच विमान सेवा शुरु, पहले दिन 84 लोगों ने की यात्रा
झारसुगुड़ा वीर सुरेन्द्र साय विमानतल से बहुप्रतीक्षित झारसुगुड़ा-चेन्नई के बीच सीधी विमानसेवा शुरू हो गई है। स्पाइसजेट ने दोनों शहरों के बीच सेवा आरंभ की है जो प्रति दिन जाएगी।
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा वीर सुरेन्द्र साय विमानतल से बहुप्रतीक्षित झारसुगुड़ा-चेन्नई के बीच सीधी विमानसेवा शुरू हो गई है। स्पाइसजेट ने दोनों शहरों के बीच सेवा आरंभ की है, जो प्रति दिन जाएगी। ऐन्नई से स्पाइस जेट का विमान अपराह्न तीन बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा और यहां आधे घंटे रुकने के बाद 3.30 बजे झारसुगुड़ा से चेन्नई के लिए रवाना होगा। दोनों शहरों के बीच की यात्रा दो घंटों में पूरी होगी। विमानतल के निदेशक किशोर सेनापति ने बताया कि शुक्रवार से झारसुगुड़ा-चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा शुरु होने से अब देश के सभी चारों बड़े मेट्रों सीटी झारसुगुड़ा से सीधे जुड़ गए हैं। पहले दिन चेन्नई से झारसुगुड़ा पहुंची स्पाइसजेट के विमान से 93 यात्री यहां उतरे। वहीं झारसुगुड़ा से चेन्नई के लिए 84 यात्रियों ने यात्रा की है। जो एक शुभ संकेत है। बहुत जल्द झारसुगुड़ा से इंडिगो की विमान सेवा भी आरंभ होगी। इंडिगो की विमान सेवा शुरू होने से झारसुगुड़ा से अहमदाबाद, नागपुर जैसे शहरों के बीच भी विमान सेवा आरंभ होगी। वर्तमान में झारसुगुड़ा से कोलकाता, रायपुर, भुवनेश्वर, दिल्ली, मुम्बई व बेंगलूरु आदि शहर के लिए सीधी विमान सेवा चल रही है। वर्तमान झारसुगुड़ा में स्पाइस जेट व एलायंस एयर की विमान सेवा चल रही है।
ब्रजराजनगर महाविद्यालय में बालिका छात्रावास उद्घाटित
संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को विधायक किशोर कुमार महांती ने रूसा (राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान) द्वारा 70 लाख की लागत से नवनिर्मित 30 शैया विशिष्ठ बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। मौके पर अध्यापक विक्रम प्रधान एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पांजलि साहू ने करता तथा पंडित अभिलाष मिश्र ने पूजा कार्य सम्पन्न कराया। प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद बक्शी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में विधायक किशोर महन्ती ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ शिक्षाविद तथा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य टहलू साहू ने मुख्य वक्ता, रुषा संयोजक डॉ बिश्वजीत खमारी तथा प्लस टू कॉलेज प्रभारी समीर कुमार नायक ने सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। अध्यापिका मोनालिसा दास ने कार्यक्रम का संचालन किया।