जिले में कृषि आधारित कार्यक्रमों पर दे जोर
राज्य सरकार के विकास आयुक्त प्रदीप जेना बुधवार को पश्चिमी ओडिशा के दौरे पर झारसुगुड़ा पहुंचे। उन्होंने जिले में चल रही कुछ विकास परियोजनाओं का दौरा किया।
संसू, झारसुगुड़ा : राज्य सरकार के विकास आयुक्त प्रदीप जेना बुधवार को पश्चिमी ओडिशा के दौरे पर झारसुगुड़ा पहुंचे। उन्होंने जिले में चल रही कुछ विकास परियोजनाओं का दौरा किया। विकास आयुक्त के मुताबिक, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और राउरकेला का भी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे झारसुगुड़ा जिले के कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के कुछ परियोजनाओं का जायजा लिए हैं। उन्होंने झारसुगुड़ा में पीपीपी मोड में निर्माणाधीन काडियो केयर अस्पताल का भी दौरा किया। सिचाई विभाग की कुछ परियोजनाओं के साथ मनरेगा योजना की भी समीक्षा की। मिशन आश्रा का भी दौरा किया। शाम के समय उन्होंने जिला आयुक्त कार्यालय के डीएमएफ सम्मेलन कक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की विकामूलक कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक वृद्धि के लिए कृषि आधारित कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों की आजीविका बढ़ाने के लिए सभी विभागों के सहयोग से समन्वित तरीके से इसे लागू की जा सकती है। जिले की डीएमएफ फंड का उपयोग कर और क्या किया जा सकता है, उप पर चर्चा किए थे। उन्होंने जिलापाल और विभिन्न अधिकारियों के साथ ओडिशा में कोरोना की दूसरी लहर को कैसे रोका जाए, इस पर भी बातचीत की। केंद्र सरकार ने अंतरराज्यीय यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
ईब थर्मल पावर स्टेशन में इनडोर स्पोटर््स कांप्लेक्स का उद्घाटन
संसू, झारसुगुड़ा : सेक्रेटरी ऑफ गवर्मेंट डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी ओडिशा एंड चेयरमैन ऑफ ओपीजीसी निकुंज बिहारी धल ने ओपीजीसी ईब थर्मल पावर कालोनी में नवनिर्मित इनडोर स्पोर्टस कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद स्टेडियम का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर ओपीजीसी के मैनेजिग डयरेक्टर प्रशांत कुमार महापात्र व डायरेक्टर (ऑपरेशन) शुकांत महापात्र सहित ओपीजीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नव निर्मित स्पोर्टस कांप्लेक्स में एक साथ क ई इनडोर खेल जैसे बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बेडमिटन, जीम, योगा, ऐरोबिक्स, टेबल टेनिस व स्वाक्स रूम के साथ यहां स्विमिग पुल भी है।