भाजयुमो का जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन
शिल्प संस्थाओं में स्थानीय लोगों की नियुक्ति को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : शिल्प संस्थाओं में स्थानीय लोगों की नियुक्ति को लेकर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से जिलाधीश कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सह विधायक राधा रानी पंडा व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह के नेतृत्व मे हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश कार्यालय में जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोके जाने से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गेट में चूड़ियां लटकाकर अपना रोष जाहिर किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिल्प बहुल जिला होने के बाद भी यहां स्थानीय लोगों को नौकरी देने में संस्थान ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रर्दशन मे कृष्ण मुरारी ¨सह, नीलांबर दंडसेना, बबलू यादव, सुनील पंडा, प्रमोद सेनापति सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल थे।