झारसुगुडा में मिले 65 कोरोना पॉजिटिव
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा में एक दिन में रिकार्ड 65 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामन
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा में एक दिन में रिकार्ड 65 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 465 हो गई है। वही 137 मरीज अब भी इलाजरत हैं, जबकि एक कि मौत हो चुकी है। अगर जिला में संक्रमण का औसत देखा जाए तो बेलपहाड़ नगर पालिका क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित पाए गए है। वही लखनपुर ब्लॉक में सबसे कम हैं। झारसुगुड़ा ब्लॉक के हिरमा स्थित एसएमसी कारखाना के आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद झारसुगुड़ा में संक्रमण कि आशंका बढ़ने लगी है। कारखाना के मजदूर झारसुगुड़ा के विभिन्न अंचलों में भाड़ा के घरों में रह रहे है। वे रोज कारखाना में ड्यूटी से आना-जाना करते है। इसके साथ शहर के विभिन्न दुकानों में भी जाते है।
दूसरी ओर यहां स्थित अन्य कल कारखानों में भी संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। एसएमसी कारखाना के विद्युत विभाग के कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद विद्युत विभाग को सील कर दिया गया। 45 से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों को क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है। बुधवार को फिर एसएमसी में कोई लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल ने जिला के सरपंचों के साथ बात कर कोविड को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिग से बात की। इसी के साथ लक्षण विहीन पॉजिटिव रोगियों को होम क्वारंटाइन में इलाज कराने के प्रति भी ध्यान खींचा।