झारसुगुड़ा जिले में मिले 43 संक्रमित
संसू ब्रजराजनगर बीते 24 घंटे में झारसुगुड़ा जिले से कुल 43 कोरोना संक्रमितों की पहचान
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : बीते 24 घंटे में झारसुगुड़ा जिले से कुल 43 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से 10, बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से तीन, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से छह, झारसुगुड़ा ब्लॉक से दो, लखनपुर ब्लॉक से चार, लइकेरा ब्लॉक से तीन, कोलाबीरा ब्लॉक से आठ तथा किरमिरा ब्लॉक से छह संक्रमित मिले हैं। इनमें जिले के बाहर के अस्पताल में हुए परीक्षण में इस जिले का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। इस तरह जिले से पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या 43 हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें