महिला प्रेरणा स्रोत सम्मान से नवाजी गई उत्कृष्ट महिलाएं
लायंस क्लब कटक पेटल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 13 विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला प्रेरणा स्रोत 2019 सम्मान से नवाजा गया।
जासं, कटक : लायंस क्लब कटक पेटल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 13 विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला प्रेरणा स्रोत (वूमेन ऑफ इंस्पीरेशन)-2019 सम्मान से नवाजा गया। स्थानीय एक होटल में लायंस किरण चनानी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में लायन संगीता चपोलिया एवं लायन अंजना चपोलिया की मौजूदगी में उक्त महिलाओं को लायंस कटक पेटल्स की सर्वश्रेष्ठ उपाधि महिला प्रेरणा स्रोत-2019 के सम्मान से सम्मानित किया गया। लायन रिकी अग्रवाल के संचालन में संपन्न इस समारोह में पेटल्स की सदस्य लायन कुमुद अग्रवाल, मनीषा चौधरी, रिया गोयल, डिपल मुरारका, सुनीता सिघी, लायन बबिता अग्रवाल प्रमुख ने विशिष्ट महिलाओं का परिचय प्रदान किया। कोषाध्यक्ष मनीषा चौधरी एवं अंजना चपोलिया ने महिला प्रेरणा स्रोत सम्मान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पेटल्स की संस्थापक अध्यक्ष लायन रिकी अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में संस्था एक हॉस्पिटल बनाने जा रही है जिसकी प्रक्रिया जारी है। समारोह में लायंस के पूर्व जिलापाल लाला जगदीश रॉय, सुशील संतुका सन्नमनिया अतिथि के रूप में उपस्थित थे।