लिनेन क्लब का 161वां स्टोर खुला
आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से नगर के कंटोनमेंट रोड में लिनेन क्लब का 161वा
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 03:30 PM (IST)
संवादसू, कटक : आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से नगर के कंटोनमेंट रोड में लिनेन क्लब का 161वां स्टोर खोला गया है। मंगलवार को इसका उद्घाटन प्रख्यात सिने तारिका नेहा धूपिया ने किया। इस मौके पर नेहा धूपिया ने कहा कि वह लेनिन क्लब की हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि लेनिन ब्रांड के कपड़े व साड़ी हमें बहुत पसंद हैं। स्टोर के फ्रेंचाइजी अमित अग्रवाल, जयश्री टेक्सटाइल अध्यक्ष मनमोहन ¨सह, जयदेव कटारिया ने बताया कि इस क्लब में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए लिनेन डिजाइन के कपड़े उपलब्ध किए गए हैं। पुरुषों के विभिन्न डिजाइन के टाई, बेल्ट, रूमाल तथा महिलाओं के लिए आकर्षित लिनेन डिजाइन की साड़ियां उपलब्ध हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें