विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दसवां स्पार्कल उत्सव-2019 का आगाज, बाल कलाकारों के नाम रहा पहला दिन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 06:44 AM (IST)

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्कल का 10वां उत्सव नेताजी खेल मैदान पोतापोखरी नया बाजार कटक में रविवार की शाम शुरू हुआ।

दसवां स्पार्कल उत्सव-2019 का आगाज, बाल कलाकारों के नाम रहा पहला दिन
दसवां स्पार्कल उत्सव-2019 का आगाज, बाल कलाकारों के नाम रहा पहला दिन

जासं, कटक : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्कल का 10वां उत्सव नेताजी खेल मैदान, पोतापोखरी, नया बाजार कटक में रविवार की शाम शुरू हुआ। उत्सव का शुभारंभ संस्था के महासचिव आदित्य वाहिनी एवं पुरी के पंडित मातुरी प्रसाद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल कृष्ण बेहरा, सम्मानित अतिथि संत जेवियर हाईस्कूल के प्रबंध निदेशक प्रभु चरण मोहंती, मंगलाबाग थाना के प्रभारी रवि नारायण भंज, ग्लोबल इंडियन मॉडल स्कूल के प्रबंध निदेशक चौधरी सत्य दास, समाजसेवी सुब्रत गड़ई, शैलेश कुमार वर्मा, समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह प्रमुख मंचस्थ रहे। अतिथियों ने स्पार्कल डांस एकेडमी द्वारा बच्चों के दी जा रही शिक्षा की सराहना की। कहा कि 10 वर्षों में स्पार्कल एक नई ऊंचाई की ओर पहुंचा है। इस वाíषक उत्सव में स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने समेत संस्था द्वारा अतिथियों को सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व्यक्ति विशेष एवं महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार जेना एवं महासचिव निहार रंजन दास ने अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने नृत्य, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन संस्था के सचिव लोक रंजन दास एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव निहार रंजन दास ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।