Move to Jagran APP

पद्मश्री डी प्रकाश राव एससीबी मेडिकल में भर्ती

ब्रेन स्ट्रोक का शिकार होकर नगर के श्रीरामचंद्र भंज (एससीबी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे पद्मश्री डी प्रकाश राव की चिकित्सा व्यवस्था का स्वास्थ्य मंत्री नवकिशोर दास ने अस्पताल जाकर जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:36 AM (IST)
पद्मश्री डी प्रकाश राव एससीबी मेडिकल में भर्ती

जासं, कटक : ब्रेन स्ट्रोक का शिकार होकर नगर के श्रीरामचंद्र भंज (एससीबी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे पद्मश्री डी प्रकाश राव की चिकित्सा व्यवस्था का स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने अस्पताल जाकर जायजा लिया। मंत्री दास ने पद्मश्री राव के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर व अधिकारियों के साथ चर्चा कर आइसीयू में भर्ती राव की चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राव के इलाज के लिए राज्य सरकार की तरफ से तमाम सुविधाएं उपलब्ध की जा रही हैं और वह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे यह उम्मीद है। इस दौरान एससीबी मेडिकल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जयश्री महांती, आपातकालीन अधिकारी डॉ. भुवनानंद महारणा प्रमुख मौजूद थे। गुरुवार रात को विरोधी दल के नेता प्रदीप नायक के साथ भाजपा नेताओं ने भी राव के पास पहुंच कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक, बारबाटी के विधायक मो. मुकीम, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर राव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.