गुजरात में कांग्रेसियों पर हमले को लेकर एनएसयूआइ का प्रदर्शन
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने को लेकर राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस कटक की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया गया।
जासं, कटक : गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने को लेकर राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस, कटक की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्थानीय कॉलेज चौक में एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने सभा कर गुजरात प्रकरण की निंदा करते हुए अभाविप पर तीखा हमला बोला। कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली की घटना को लेकर अहमदाबाद में प्रदर्शन कर रहे छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला भाजपा की सोची-समझी साजिश है। लेकिन छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे दबने वाले नहीं है और दमन के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि उक्त घटना में गुजरात छात्र कांग्रेस के महासचिव एवं उनके सहयोगी घायल हो गए हैं। राज्य छात्र कांग्रेस के महासचिव शिवकुमार अग्रवाल, कटक जिला अध्यक्ष प्रतीक नायक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सौम्य रंजन स्वाई, आशीष खूंटियां, आशुतोष राउत, शाश्वत दास, हर्षिता प्रियदर्शिनी, सोनल तराइं, श्लोका सुचारिता, मुकेश लेंका, सौम्य सेठी, चिन्मय बेहरा, हेजान अहमद, साकलिन, राष्ट्रीय सचिव विप्लव शील आदित्य, पूर्व महासचिव मानस दास प्रमुख शामिल थे।