कटक में नकली सीमेंट कारखाना का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार
नगर के जगतपुर स्थित औद्योगिक इलाके में पुलिस ने एक नकली सीमेंट कारखाना का पर्दाफाश करते हुए कारखाना संचालक सदाशिव बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 05:25 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 05:25 PM (IST)
जासं, कटक : नगर के जगतपुर स्थित औद्योगिक इलाके में पुलिस ने एक नकली सीमेंट कारखाना का पर्दाफाश कर उसे सील करने समेत कारखाना मालिक सदाशिव बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके साथ ही तीन गोदाम से 710 बोरी नकली सफेद सीमेंट एवं लाखों रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, करीब 15 कंपनी की सफेद सीमेंट यहां से नकली कर बाजार में बेची जा रही थी। मार्बल बुरादा, कुछ सफेद सीमेंट एवं केमिकल मिलाकर सीमेंट तैयार किए जाने की बात पुलिस की प्राथमिक छानबीन में पता चली है। फिलहाल कंपनी को सील करते हुए पुलिस अधिक छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें