Move to Jagran APP

Zero Shadow Day: भुवनेश्वर में आज नहीं बनेगी किसी की भी परछाई, जानिए क्या है 'जीरो शैडो' और इसकी टाइमिंग

Zero Shadow Dayओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज दो से तीन मिनट तक कोई छाया नहीं बनेगी। आमलोग भी इस घटना का अनुभव कर सकते हैं। वहीं कटक में सोमवार को जीरो शैडो डे होगा।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sun, 21 May 2023 10:02 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 10:05 AM (IST)
Zero Shadow Day: भुवनेश्वर में आज नहीं बनेगी किसी की भी परछाई, जानिए क्या है 'जीरो शैडो' और इसकी टाइमिंग
भुवनेश्वर में आज नहीं बनेगी किसी की भी परछाई

संतोष कुमार पांडेय, अंगुल/ भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी में रविवार को 'जीरो शैडो' देखने को मिलेगा। यानी आज सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर दो से तीन मिनट तक कोई परछाई नहीं बनेगी।

loksabha election banner

पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक सुभेन्दु पटनायक ने कहा कि रविवार सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर 2 से 3 मिनट तक सूर्य के नीचे किसी भी वस्तु या जीव की छाया नहीं होगी।

वहीं, जीरो शैडो का आम लोग भी अनुभव उठा सकते हैं। इसके लिए तारामंडल अधिकारियों ने अलग व्यवस्था की है। इसी तरह सोमवार को कटक में जीरो शैडो होगा।

क्या है जीरो शैडो

जीरो शैडो डे एक खगोलीय घटना है, जो पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों में साल में दो बार होती है। जीरो शैडो डे पर, सूर्य दोपहर के समय सीधे सिर के ऊपर स्थित होता है, जिससे जमीन पर मौजूद वस्तुओं की कोई छाया नहीं पड़ती है।

जीरो शैडो तब होती है, जब सूर्य आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर होता है और पर्यवेक्षक के अक्षांश के साथ सीधे संरेखित होता है। जीरो शैडो कर्क और मकर रेखा के पास स्थित क्षेत्रों में होता है।

लोग जीरो शैडो का अनुभव करते हैं क्योंकि सूर्य की किरणें पृथ्वी की सतह के लगभग लंबवत होती हैं। नतीजतन, जमीन पर मौजूद वस्तुओं को सीधे ऊपर से धूप मिलती है, जिससे उनकी छाया गायब हो जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.