विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलाकारी का बेजोड़ नमूना: ओडिशा के युवा कलाकार ने बनायी पुरी जगन्नाथ मंदिर की लघु प्रतिकृति

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 17 Aug 2021 10:38 AM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 10:48 AM (IST)

ओडिशा के गंजाम जिले में रहने वाले युवा दिलीप महराणा (Dilip Maharana) ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) ...और पढ़ें

ओडिशा के युवा कलाकार ने बनायी पुरी जगन्नाथ मंदिर की लघु प्रतिकृति
ओडिशा के युवा कलाकार ने बनायी पुरी जगन्नाथ मंदिर की लघु प्रतिकृति

गंजाम, एएनआइ। ओडिशा के गंजाम जिले के बेहरामपुर के रहने वाले 18 वर्षीय दिलीप महाराणा ने अपनी कलाकारी का बेजोड़ नमूना पेश किया है। दिलीप ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर की लकड़ी की छोटी प्रतिकृति बनाकर लोगों को चकित कर दिया है। दिलीप महाराणा ने एएनआई को बताया कि इस कलाकृति को बनाने में उसे एक महीने से अधिक का समय लगा है।

युवा कलाकार ने मंदिर की संरचना को सटीक अनुपात में बनाया है। लकड़ी से तैयार की गई जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति 5.5 इंच ऊंची है इसकी लंबाई 12 इंच और चौड़ाई 9 इंच है। मंदिर की इस संरचना को बनाने में डेढ़ माह का समय लगा है। दिलीप महाराणा ने आगे बताया कि वह कोविड लॉकडाउन के कारण घर पर ही रहते थे और इस दौरान वह कुछ अलग व अनूठा कार्य करना चाहते थे। इसी समय का सदुपयोग करते हुए उन्‍हें पुरी के जगन्नाथ मंदिर की लकड़ी की छोटी प्रतिकृति बनाने का विचार आया। वर्तमान में, वह बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

बता दें कि युवा कलाकार द्वारा निर्मित जगन्नाथ मंदिर के लघु परिसर में 10 से अधिक बड़े और छोटे मंदिर हैं। उन्होंने इससे पहले भगवान राम का एक मंदिर और एक इंच की देवी दुर्गा की मूर्ति का निर्माण भी किया है। जिसके लिए उन्‍हें भारत और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक ग्रैंड मास्टर के रूप में ख्याति अर्जित हुई है। कलाकार ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी मंदिरों की दो प्रतिकृतियां बनाई हैं जिन्हें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उपहार स्‍वरूप देना चाहते हैं।