हिसा को प्रसय दे रही बीजद सरकार : बैजयंत पंडा
नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद बैजयंत पंडा का बुधवार को भुवनेश्वर पहुंचने पर राज्य भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
जासं, भुवनेश्वर : नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद बैजयंत पंडा के बुधवार को भुवनेश्वर पहुंचने पर राज्य भाजपा की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर बैजयंत पंडा के समर्थकों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें विशाल रैली में भाजपा कार्यालय ले आए। यहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि बैजयंत को बीजद में अपमानित किया गया। उन पर अंडा फेंककर अपमानित करने के बाद वह बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पंडा के भाजपा में शामिल होने से राज्य की राजनीति प्रभावित होगी। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा ने भी बैजयंत का खुले दिल से भाजपा में स्वागत किया।
बैजयंत पंडा ने कहा कि देश के आíथक क्षेत्र, सुरक्षा एवं आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार का निर्णय प्रभावशाली है। मोदी के सुशासन का ही नतीजा है कि देश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। हालांकि ओडिशा में भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हुए हैं। राज्य में किसी सरकारी कार्यालय में जाएं तो शर्मिदा होना पड़ता है। 22 साल में बीजद बहुत बदल गया है। पंडा ने कहा कि हिसाकांड को रोकने के लिए बीजद का गठन हुआ था मगर आज स्थिति उससे उलट है। बीजद हिसा को प्रसय दे रहा है। परसेंटेज न देने पर जब हमने पेयजल प्रोजेक्ट बनाया तो मुझे ढेला पत्थर मिला। पंडा ने कहा कि राज्य में लोग बदलाव चाहते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र, पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग, पूर्वमंत्री विश्व भूषण हरिचंदन, मनमोहन सामल, शूरमा पाढ़ी, सुरेश पुजारी, प्रताप षाड़ंगी, समीर महांती प्रमुख उपस्थित थे।