इसरो की गतिविधियों देखेंगे याट्स के 20 विजेता
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में पठाणी
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में पठाणी सामंत प्लानेटोरियम के सहयोग से टाटा स्टील की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा ज्योíत विज्ञान अंवेषण (याट्स)-2017 सत्र के श्रेष्ठ 20 विजेताओं को इसरो भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ओडिशा से चुने गए इन नवोदित ज्योíत वैज्ञानिक अहमदाबाद में मौजूद भारतीय महाकाश अनुसंधान केंद्र (इसरो) के महाकाश प्रयोग केंद्र का अवलोकन करेंगे। इस दौरान छात्र-छात्रा उक्त केंद्र के वैज्ञानिकों से भी मिलेंगे और इसरो की गतिविधियों से वाकिफ होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटनायक ने 12वें संस्करण याट्स 2018 का विमोचन भी किया। सत्र 2017 में छात्र-छात्रा ने जिस तरह से इस कार्यक्रम में भाग लिया था उससे इस साल इस कार्यक्रम को और अधिक उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। सत्र 2018 का विषय है अभी से बदलते 50 साल महाकाश की परिकल्पना है। इस अवसर पर टाटा ग्रुप कंपनी भूषण स्टील के मुख्य राजीव ¨सघल भी उपस्थित थे।