पीएचडी उपाधि से नवाजे गए एबी सिंह
नेशनल वच्र्युअल विश्वविद्यालय फॉर पीस एंड एजूकेशन, बेंगलूर की ओर से शुक्रवार
जासं, भुवनेश्वर : नेशनल वच्र्युअल विश्वविद्यालय फॉर पीस एंड एजूकेशन, बेंगलूर की ओर से शुक्रवार को अद्यंत प्लस-टू साइंस कॉलेज के चेयरमैन अजय बहादुर ¨सह को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मानद डाक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया में एबी सिंह ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दिव्य आशीष का सुफल है। उन्होंने कहा कि सम्मान से और आगे कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षा के जरिए ही गरीबी रूपी बीमारी को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
बता दें कि इससे पहले दुबई में भी सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया था। सिंह को मानद डाक्टरेट की उपाधि मिलने पर बिहार सोशल वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव चन्द्र शेखर ¨सह समेत विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।