सहायक अभियंता के घर समेत 6 ठिकानों छापेमारी
भ्रष्ट अधिकारियों के गले में फंदा कसने के बाद सतर्कता अधिकारियों ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मयूरभंज जिला में एक सहायता अभियंता के कार्यालय समेत छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
संसू, भुवनेश्वर : भ्रष्ट अधिकारियों के गले में फंदा कसने के बाद, सतर्कता अधिकारियों ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मयूरभंज जिले में एक सहायक अभियंता के कार्यालय समेत छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आरोपित की पहचान सूक्ष्म सिचाई विभाग के सहायक अभियंता नीलकंठ पाढ़ी के रूप में की गई है। पाढ़ी के खिलाफ शिकायत के बाद, भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों के एक दल ने सुबह उसके घर व राजधानी भुवनेश्वर सहित छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान सतर्कता अधिकारियों द्वारा भूमि के रिकॉर्ड और बैंक पासबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई। बताया जाता है कि विजिलेंस अधिकारियों के हाथ सहायक अभियंता के ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति के कई दस्तावेज लगे हैं।