विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संबलपुर में विमसार के इस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर के 4 ठिकानों पर रेड, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

Published: Tue, 30 Jun 2026 01:25 PM (IST)

विजिलेंस टीम ने संबलपुर के विमसार के इस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर धनुर्धर बिस्वाल के चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर छापा मारा।

संबलपुर में विमसार के इस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर के 4 ठिकानों पर रेड

संबलपुर में विमसार के इस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर के 4 ठिकानों पर रेड

HighLights

  1. विमसार अधिकारी धनुर्धर बिस्वाल के चार ठिकानों पर रेड।

  2. आय से अधिक दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली।

  3. नकद, वाहन, प्लॉट और आभूषण जब्त किए गए।

संवाद सहयोगी, संबलपुर। भ्रष्टाचार से कमाए और हासिल किए गए आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, मंगलवार के दिन, संबलपुर मंडल विजिलेंस की टीम ने संबलपुर जिला के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च संस्थान (विमसार) के इस्टेबलिशमेंट ऑफिसर सह अधीक्षक धनुर्धर बिस्वाल के बुर्ला और संबलपुर स्थित चार ठिकानों पर तलाशी शुरू की है। 

इस तलाशी के दौरान दो करोड़ रूपए से अधिक की चल अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।

शिकायत मिलने के बाद छापामारी शुरू

विजिलेंस के सूत्र के अनुसार, अधीक्षक धनुर्धर बिस्वाल के पास आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद संबलपुर के स्पेशल विजिलेंस जज की ओर से जारी सर्च वारंट के बल पर विजिलेंस के दो डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, तीन एएसआई की टीम ने तलाशी शुरू की। 

WhatsApp Image 2026-06-30 at 12.35.40 PM

इस दौरान, बिस्वाल के बुर्ला मेडिकल हॉस्पिटल स्थित उसके ऑफिस चैंबर और मेडिकल स्टाफ कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर समेत संबलपुर के धनकौड़ा स्थित दोमंजिले मकान और गुडेसिंघा गांव स्थित मकान में एक साथ तलाशी शुरु की गई। 

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

खबर लिखे जाने तक, बिस्वाल और उसके परिवार के सदस्यों के नाम संबलपुर के दो स्थानों में दो बहुमंजिला मकान, संबलपुर शहर के आसपास 20 कीमती प्लॉट्स

WhatsApp Image 2026-06-30 at 12.35.41 PM

एक हाइवा ट्रक, एक चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया वाहन, नकद 19 लाख 72 हजार 490 रूपए समेत सोने के आभूषणों और बैंक में जमा राशि का खुलासा हुआ है।