विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा को मिलने जा रही दूसरी वंदे भारत, पुरी से ढेंकानाल होते हुए राउरकेला तक जाएगी ट्रेन, हुआ ट्रायल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 12 Sep 2023 01:33 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Sep 2023 04:43 PM (GMT+05:30)

हावड़ा से पुरी के बाद अब ओडिशा को एक और वंदे भारत एक्‍सप्रेस का तोहफा मिलने जा रहा है। यह ...और पढ़ें

पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्‍सप्रेस का ट्रायल रन हुआ।
पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्‍सप्रेस का ट्रायल रन हुआ।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी से ढेंकानाल होते हुए राउरकेला तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को पुरी से तालचेर रोड तक ट्रायल रन किया गया। पुरी से यह ट्रेन आगामी दिनों में राउरकेला तक यात्रा करेगी।

ट्रेन को गुजरते देख लोग हुए उत्‍साहित

परीक्षण के तौर पर वंदे भारत ट्रेन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पुरी से रवाना हुई। यह ट्रेन पुरी से निकलने के बाद खुर्दारोड, भुवनेश्वर, कटक एवं ढेंकानाल होते हुए तालचेर पहुंची।

दोपहर 12 बजे यह ट्रेन ढेंकानाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यहां पर दो मिनट के ठहराव के बाद 12 बजकर 2 मिनट पर तालचेर के लिए रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लोगों में उत्साह देखा गया।

गौरतलब है कि इसी साल 18 मई को ओडिशा से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से हावड़ा तक चली थी, जिसका शुभारंभ वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

यह ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच की दूरी को मात्र साढ़े छह घंटे में तय करेगी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का आज पुरी से तालचेर तक ट्रायल रन किया गया है। यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस आगामी दिनों में पुरी से राउरकेला तक यात्रा करेगी।