Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी रांची-पटना वंदे भारत को करेंगे देश के नाम, 28 से होगा नियमित परिचालन

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 12:11 PM (IST)

    आखिर एक लंबा इंतजार आज खत्‍म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची से पटना वंदे Vande Bharat Express भारत एक्‍सप्रेस को देश को सौंपेंगे। वह भोपाल से ही सुबह 10.30 बजे ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ और विधायक उपस्थित रहेंगे।

    Hero Image
    रांची-पटना वंदे भारत का आज पीएम मोदी उद्धाटन करेंगे।

    जागरण संवाददाता, रांची। Vande Bharat Express: रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से ही सुबह 10.30 बजे ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, सांसद संजय सेठ और विधायक उपस्थित रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 से होगा ट्रेन का नियमित परिचालन

    पहले दिन स्कूली बच्चों और गणमान्य लोगों को ट्रेन से सफर कराया जाएगा। 28 से पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का सुबह सात बजे से नियमित परिचालन होगा। रांची से पटना के लिए ट्रेन रांची स्टेशन से 4.15 बजे खुलेगी। पटना से रांची पहुंचने में ट्रेन को छह घंटे लगेंगे। जबकि, रांची से पटना के बीच की दूरी यह 5.50 घंटे में तय कर लेगी।

    ट्रेन में सफर के लिए धड़ाधड़ हो रही है बुकिंंग

    आठ कोच के इस ट्रेन में कुल 530 सीटें हैं। नियमित परिचालन के पहले दिन 28 जून के लिए इस ट्रेन में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं, 29 जून को 50 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी है। रांची रेलवे स्टेशन के प्लटफार्म नंबर एक से ट्रेन को रवाना किया जाएगा। ट्रेन को रवाना करने के पहले गणमान्य लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

    सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने रांची-पटना वंदे भारत के उद्घाटन के अवसर पर सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। वंदे भारत ट्रेन से 27 जून को बच्चों को वीवीआइपी के साथ निशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। इसमें 10वीं से 12वीं तक बच्चे शामिल होंगे।

    बच्‍चे लेंगे पहली सफर का भरपूर आनंद

    रांची से 10, मेसरा से 30 बच्चों को कोडरमा से गया जंक्शन तक ले जाया जाएगा। सैनिक स्कूल के 50 बच्चे भी इस ट्रेन में सफर करेंगे। डीएवी स्कूल, बरकाकाना के 30 और केंद्रीय विद्यालय, बरकाकाना के 20 बच्चों को बरकाकाना से हजारीबाग तक ले जाया जाएगा। हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे व शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20 बच्चे, सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल, कुम्हारटोली से 45 बच्चों को इस ट्रेन में सफर कराया जाएगा।