Move to Jagran APP

अोडिशा में भी लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंड; लोग ठिठुरने को मजबूर

ओडिशा के नौ शहरों में पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है और लोग ठिठुरने को मजबूर हो गये हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 02:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 02:52 PM (IST)
अोडिशा में भी लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंड; लोग ठिठुरने को मजबूर
अोडिशा में भी लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंड; लोग ठिठुरने को मजबूर

भुवनेश्वर, जेएनएन। राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे राज्य में बढ़ी ठंड से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में एक तरफ जहां पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है तो वहीं कुछ शहरों में हुई बर्फबारी एवं सर्द हवा के झोंकों ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है।

loksabha election banner

 मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह के समय राज्य के 9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इसमें सोनपुर सबसे ठंडा शहर रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उसी तरह से केन्दुझर में 5.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, दारिंगीबाड़ी में 7 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 7.6 डिग्री सेल्सियस, कटक में 9.6 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 9.8 डिग्री सेल्सियस तथा राजधानी भुवनेश्वर में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ जिला में पिछले 2 दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में ठंड का प्रकोप इन जिलों में ज्यादा बढ़ गया है। शनिवार सुबह के समय सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा, टेनसा के कुछ जगहों पर तथा झाड़सुगुड़ा जिले के लईकेरा इलाके में बर्फबारी होने के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। यहां घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के ऊपर तथा खेतों में बर्फ जमी हुई देखी गई है। आसमान से हुई बर्फबारी के चलते एक तरफ जहां ठंड बढ़ गई है जो कुछ लोगों के लिए खासकर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस बर्फबारी का आनंद भी उठा रहे हैं।

विशिष्ट पर्यावरणविद डॉक्टर ध्रुव राज नायक ने कहा है कि आज का दिन इस साल का अब तक का सबसे ठंड दिन महसूस हुआ है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। केन्दुझर जिले के जोड़ा ब्लॉक आसेईंकला ग्राम पंचायत के पुटुंगा में भी बर्फबारी होने की सूचना मिली है।

राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे राज्य में बढ़ी ठंड से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में एक तरफ जहां पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है तो वहीं कुछ शहरों में हुई बर्फबारी एवं सर्द हवा के झोंकों ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह के समय राज्य के 9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इसमें सोनपुर सबसे ठंडा शहर रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उसी तरह से केन्दुझर में 5.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, दारिंगीबाड़ी में 7 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 7.6 डिग्री सेल्सियस, कटक में 9.6 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 9.8 डिग्री सेल्सियस तथा राजधानी भुवनेश्वर में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ जिला में पिछले 2 दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में ठंड का प्रकोप इन जिलों में ज्यादा बढ़ गया है। शनिवार सुबह के समय सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा, टेनसा के कुछ जगहों पर तथा झाड़सुगुड़ा जिले के लईकेरा इलाके में बर्फबारी होने के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। यहां घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के ऊपर तथा खेतों में बर्फ जमी हुई देखी गई है। आसमान से हुई बर्फबारी के चलते एक तरफ जहां ठंड बढ़ गई है जो कुछ लोगों के लिए खासकर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस बर्फबारी का आनंद भी उठा रहे हैं।

विशिष्ट पर्यावरणविद डॉक्टर ध्रुव राज नायक ने कहा है कि आज का दिन इस साल का अब तक का सबसे ठंड दिन महसूस हुआ है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। केन्दुझर जिले के जोड़ा ब्लॉक आसेईंकला ग्राम पंचायत के पुटुंगा में भी बर्फबारी होने की सूचना मिली है।

यहां मशालें लेकर भगाई गयी बुरी शक्तियां, सैकड़ों लोग बने गवाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.