समर्थकों संग बीजद में शामिल हुई भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सुषमा
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राज्य उपाध्यक्ष सुषमा बिस्वाल ने बीजू जनता दल (बीजद) का दामन थाम लिया है।
जासं, भुवनेश्वर : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राज्य उपाध्यक्ष सुषमा बिस्वाल ने बीजू जनता दल (बीजद) का दामन थाम लिया है। बीजद सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में सुषमा ने बीजू जनता दल की सदस्यता ली। नीलगिरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी सुषमा को बीजद उम्मीदवार सुकांत कुमार नायक ने हराया था। बीजद में शामिल होने के बाद बिस्वाल ने कहा कि मैं पार्टी के एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी और पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। बिश्वाल के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक भी बीजद में शामिल हुए। इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा कि सुषमा बिस्वाल के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।