By Mahendra MahatoEdited By: Mohit Tripathi
Updated: Sun, 19 Feb 2023 08:34 PM (IST)
सुंदरगढ़ के महुलपदा में मरचीडीह गांव के पास जंगल में एक युवक की हत्या कर लाश को पेड़ पर टांग दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गांव लौट कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं की जांच करने पर झूठ पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: सुंदरगढ़ जिले के महुलपदा क्षेत्र के मरचीडीह गांव के पास जंगल में एक युवक की हत्या कर लाश को पेड़ पर टांग दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गांव लौट कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इसके विभिन्न पहलुओं पर जांच करने पर झूठ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के साथ ही इसकी छानबीन शुरु की है। मरचीडीह गांव निवासी बाबुल गिरी और तोला नायक के बीच पुरानी रंजिश थी।
शनिवार को दोनों किसी काम से जंगल गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें जंगल की ओर जाते देखा था। बाबुल ने तोला की पत्थर से पीट कर हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए लाश को पेड़ पर टांग दिया।
शाम को बाबुल गिरी गांव लौटा और कहने लगा कि वह जंगल घूमने के लिए गया था, तभी तोला नायक की लाश पेड़ पर टंगा देखा। गांव वालों को संदेह होने पर उसे पकड़ लिया और उसे साथ लेकर जंगल में गए। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लाश टंगी हुई थी।
ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को भी हिरासत में लिया एवं इसकी जांच शुरु की है। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की जानकारी उसने पुलिस को दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।