फ्लाईदुबई के 'हीरो' कैप्टन स्मित मछार के जज्बे को सलाम, ओडिशा के समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने बनाई कलाकृति
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने फ्लाईदुबई के 'हीरो' कैप्टन स्मित मछार के सम्मान में रेत कलाकृति बनाई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
HighLights
सुदर्शन पटनायक ने कैप्टन स्मिथ मछार के सम्मान में रेत कलाकृति बनाई।
कैप्टन मछार ने हमले के बावजूद सूझबूझ से यात्रियों की जान बचाई।
पीएम मोदी सहित देश-दुनिया ने कैप्टन की बहादुरी की सराहना की।
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने फ्लाईदुबई के 'हीरो' कैप्टन स्मित मछार के सम्मान में रेत कलाकृति बनाई। वहीं, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मछार शीघ्र स्वस्थ्य हों।
आपको बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान ओमानी मूल के को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी।
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हमलावर को काबू किया।
बोइंग 737 मैक्स विमान मात्र 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया था, जिसे विमान में मौजूद दो अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने संभालते हुए सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया।
मूल रूप से गुजरात के रहने वाले कैप्टन स्मित मछार से पीएम मोदी ने भी बातचीत की है। देश-दुनिया के लोगों ने उनके अदम्य साहस की सराहना की है और हर जगह से लोग उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
