स्टार एयर ने समय से पहले समेटा कारोबार: झारसुगुड़ा-हैदराबाद रूट पर विमान सेवाएं ठप, छंटनी से कर्मियों में रोष
अंतरराष्ट्रीय विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण 'स्टार एयर' ने झारसुगुड़ा और भुवनेश्वर से अपनी उड़ान सेवाएं बंद ...और पढ़ें

झारसुगुड़ा हवाईपट़टी का फाइल फोटो।
HighLights
अंतरराष्ट्रीय विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण।
स्थानीय कर्मचारियों की छंटनी से बेरोजगारी बढ़ी।
समय से पहले बंद की सेवाएं
कर्मचारियों पर गिरी गाज
ईंधन की कीमतों को बताया मुख्य कारण
कंपनी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में आए उछाल के कारण इन रूट्स पर संचालन की लागत (Operating Cost) बहुत बढ़ गई थी। एयरलाइन के लिए इन खर्चों को वहन करना मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते परिचालन बंद करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।
इस शटडाउन से झारसुगुड़ा के व्यापारिक और औद्योगिक वर्ग में भी चिंता है, क्योंकि यह शहर ओडिशा का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है और हवाई सेवा बंद होने से आवागमन के समय और लागत दोनों में वृद्धि होगी।