विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:59 AM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. त्योहारी भीड़ के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं।

  2. चक्रधरपुर मंडल से कई नई ट्रेनें शुरू होंगी।

  3. अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलेंगी ये ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इन विशेष सेवाओं का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प प्रदान करना है।

इसके तहत चक्रधरपुर मंडल से मुख्य रूप से दो जोड़ी ट्रेनें शुरू हो गई हैं। इनमें पहली ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर से बक्सर के लिए 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक साप्ताहिक रूप से कुल सात ट्रिप लगाएगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 08184 बक्सर से टाटानगर के लिए 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 के बीच चलेगी।

इसी मंडल से दूसरी ट्रेन संख्या 04217 आदित्यपुर से लखनऊ के लिए 15 अक्टूबर 2026 को, और वापसी में ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ से आदित्यपुर के लिए 10 अक्टूबर 2026 को एक-एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

चक्रधरपुर मंडल से गुजरेंगी ये ट्रेनें 

इसके अतिरिक्त, चक्रधरपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।

ट्रेन संख्या 08611 संतरागाछी से अजमेर वाया टाटानगर 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर 2026 तक चलेगी, और वापसी में 08612 अजमेर से संतरागाछी 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक कुल बारह फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 01107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से संतरागाछी वाया झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर होते हुए 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगी, तथा ट्रेन 01108 संतरागाछी से टाटानगर इन्ही स्टेशनों से होकर 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक साप्ताहिक रूप से चार ट्रिप करेगी।

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 03253 पटना से चर्लापल्ली राउरकेला और झारसुगुड़ा के रास्ते 21 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक द्विसाप्ताहिक रूप से इक्कीस ट्रिप लगाएगी।

वहीं, 03254 चर्लापल्ली से पटना 23 सितंबर से 2 दिसंबर तक ग्यारह ट्रिप और 03255 चर्लापल्ली से पटना 25 सितंबर से 27 नवंबर तक दस ट्रिप के लिए निर्धारित की गई है।

इन ट्रनों से भी यात्रियों की सुविधा 

अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में ट्रेन संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर होते हुए 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक, और 08862 शालीमार से इतवारी 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक साप्ताहिक रूप से तीन फेरे लगाएगी।

ओडिशा और बंगाल के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए सम्बलपुर से संतरागाछी के बीच ट्रेन संख्या 08303 और 08304 झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए क्रमशः 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दो ट्रिप करेगी।

अंत में, हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 08609 और 08610 राउरकेला और झारसुगुड़ा के रास्ते क्रमशः 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर और 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक साप्ताहिक रूप से तीन ट्रिप के लिए चलेगी।

यह भी पढ़ें- कटक में केबल बिछाने के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, आग में जलकर दुकान और ट्रैक्टर राख