पद्मविभूषण रघुनाथ महापात्र से मिले अमित शाह
ओडिशा के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को स
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 03:49 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत पद्मविभूषण रघुनाथ महापात्र से मुलाकात की। महापात्र के नगर स्थित पुराने आवास पहुंचे शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 48 महीने के शासनकाल की सफलता एवं विकास पुस्तिका उन्हें भेंट की। इस अवसर पर महापात्र ने द्वितीय कोणार्क मंदिर के निर्माण के बारे में शाह को जानकारी देने के साथ यथासंभव कार्य शुरू कराने के लिए आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, जुएल ओराम सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, उपाध्यक्ष समीर महांती, संगठन सचिव मानस महांती, भुवनेश्वर जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण खुंटिया प्रमुख उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें